बदायूं, जनवरी 11 -- बिल्सी। कोतवाली परिसर में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी देना है। टीम द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से बताया गया और समझाया गया कि किसी भी बच्चे के साथ शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति या हिंसा जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत इस नंबर पर दी जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.