बच्चों की सुरक्षा को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया जागरूक
सिद्धार्थ, सितम्बर 18 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बच्चों को सुरक्षित रखने और उन्हें बाल संरक्षण से जुड़े जोखिमों से बचाने के उद्देश्य से गुरुवार को बीआरसी बर्डपुर के सभागार में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए एक दिवसीय बाल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बाल विवाह, बाल श्रम, ड्रॉपआउट तथा विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान और उनके पुनः विद्यालय में नामांकन पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां अपने क्षेत्र में बच्चों और उनके परिवारों के संपर्क में रहती हैं, इसलिए बाल संरक्षण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकत्रियों से ऐसे बच्चों और परिवारों को चिह्नित करने की अपील की, जिन्हें संरक्षण एवं सहयोग की आवश्यकता है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.