हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बच्चों के संरक्षण, शिक्षा और पुनर्वास के लिए संचालित मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला स्तरीय समिति ने गुरुवार को लालडांठ स्थित धरोहर खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण किया। एडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने संस्था में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं और उनके संरक्षण से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संस्था में पंजीकृत 32 बच्चों में से 12 बच्चे उपस्थित मिले। समिति ने बच्चों को दी जा रही शिक्षा, भोजन, रहन-सहन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यह भी पढ़ें- बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर बाल आश्रय गृह का निरीक्षणसमिति की सिफारिशें अपर जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बा...