पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत। लायंस बाल विद्या मंदिर में प्रणव वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाद ब्रह्म से सृष्टि की कहानी की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ.सोमेश शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद, नए इंस्फ्रास्ट्रक्चर आदि के बारे में जानकारी दी। सचिव नीता मोदी ने एलबीवीएम सोसाइटी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह रहे। समारोह का शुभारंभ सरस्वती एवं गणेश वंदना से हुआ। बच्चों ने पंचतत्व नृत्य, कृष्ण स्तुति, सीताराम वनवास, सुदामा चरित्र, राम रावण प्रसंग, हनुमान चालीसा, शिव तांडव, माखनलीला, ब्रज की होली आदि प्रस्तुत किया। डीएम ने बच्चों को पुरस्कार प्र...