मुरादाबाद, जनवरी 28 -- सतयुग दर्शन कला केंद्र रामगंगा विहार में संगीतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत, उप-शास्त्रीय संगीत और देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य दीपेंद्र कांत एवं केंद्र व्यवस्थापक संगीता सिक्का ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संगीतक प्रतियोगिता मुख्य अतिथि मीरा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि निमित जायसवाल, संगीत शिक्षक नितिन शर्मा, प्रिया शर्मा, नवीन कुमार, मानवी दिवाकर के सहयोग से संपन्न हुआ। व्यवस्थापक ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रूचि विकसित करना तथा भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा से उन्हें परिचित करना रहा। प्रतिभागियों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं सहित निर्णायक मंडल का मंत्रमुग्ध कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.