रिषिकेष, नवम्बर 30 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास में रविवार को अभिभावक-शिक्षक संवाद हुआ, जिसमें अभिभावकों को छात्र-छात्राओं के अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का परीक्षा परिणाम और उनकी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं। अभिभावकों ने वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बच्चों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। रविवार को आवास-विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कार और नियमित अध्ययन की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ ही माता-पिता को भी अपने अपने बच्चों की दिनचर्या, शैक्षणिक गतिविधि आदि पर ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर शिक्षकों से अपने बच्चों की कार्यशैली का फीडबैक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.