फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- शमसाबाद, संवाददाता। खंड शिक्षाधिकारी ने सोमवार को गढ़िया सौदान गांव के प्राथमिक विद्यालय का दोपहर को निरीक्षण किया। बच्चे कक्षा कक्षों में पढ़ते हुये मिले। 63 पंजीकृत बच्चों में से 60 बच्चे उपस्थित थे। आठ नए नामांकन भी हुये। खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय की साफ सफाई को और बेहतर बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ाये जिससे कि उनकी पढ़ाई में हर रोज सुधार हो। शिक्षक के आगे कोई समस्या हो तो बतायें। उसका समाधान होगा। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.