बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर अभिभावक भी दें ध्यान
गंगापार, मार्च 2 -- बच्चे भारत के भविष्य हैं, इनकी शिक्षा और संस्कार पर अभिभावक खास तौर पर ध्यान दें। यदि भविष्य ही गड़बड़ी का शिकार हो गया, तो इससे परिवार, समाज और देश का काफी नुकसान होगा। उक्त विचार मांडा क्षेत्र के सरस्वती पब्लिक स्कूल बरहाकला के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मेजा संदीप पटेल ने व्यक्त किया। कहा कि बच्चों समय से विद्यालय भेजना और घर पर उनके होमवर्क पर हर अभिभावक को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्र, छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ की। इस अवसर पर आकांक्षा चौहान, नेहा यादव, अर्पिता कुशवाहा, सुहानी दुबे द्वारा होली गीत पर प्रस्तुत नृत्य खास रुप से सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रबंधक मन मोहन सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष उमाकांत यादव, प्रधानाध्यापक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.