समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- समस्तीपुर, हिटी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विशनपुर पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 17 विशनपुर मल्ह टोली तथा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 22 विशनपुर पंचायत भवन के समीप पहुंचकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए केंद्र के संचालन, बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं उनके सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ भी आत्मीय संवाद किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें-...