बिजनौर, दिसम्बर 6 -- सेंट मैरी स्कूल के.जी में वार्षिक समारोह सपनों का सफर 2025 अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर शाजू, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर जैनी, के.जी. इंचार्ज सिस्टर जिल्सी, सिस्टर एंजेल के साथ मुख्य अतिथि निजेंद्र कुमार एडीजे, सेशन कोर्ट, बिजनौर तथा अध्यक्ष रेव. फादर जोमी जोस सेके्रटरी ईएसडीबी कोटद्वार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व विद्यालय के कर्मठ कर्मचारी मंगू सिंह, जिन्होंने 25 वर्षों तक अपनी सेवा दी थीं, उनके स्वर्गवास पर दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद नन्हे-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत 'दिव्य स्पर्श' प्रार्थना नृत्य ने वातावरण को आध्यात्मिक स्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.