मुंगेर, मार्च 3 -- धरहरा, एसं.। धरहरा गांव में मंगलवार को बच्चों की शरारत के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। हालांकि गृहस्वामी और आसपास के लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। गृहस्वामी प्रवीर सिंह ने बताया कि किसी बच्चे की शरारत के कारण घर के एक हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरातफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान किसी ने आपात सेवा 112 की टीम को सूचना दे दी। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। इस घटना में कुछ कपड़े जल गये, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ी क्षति हो सकती थी। ----------

हिंद...