संभल, फरवरी 17 -- सोमवार सुबह एक बच्चे की नादानी ने पुलिस महकमे को दौड़ा दिया। आपातकालीन सेवा 112 पर सीकरी गेट पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया और पुलिस टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गईं। कुछ ही मिनटों में पुलिस सीकरी गेट पहुंच गई। लेकिन वहां न भीड़, न अफरा-तफरी, न कोई हादसा। सड़क सामान्य. लोग अपने काम में व्यस्त। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे की ओर देखा आख़िर मामला क्या है? तुरंत कॉल करने वाले नंबर पर संपर्क किया गया। उधर से जवाब आया शायद बच्चों ने गलती से फोन कर दिया होगा. यहां कोई हादसा नहीं हुआ। यह सुनते ही पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी आपातकालीन नंबर पर मज़ाक भारी पड़ सकता है। एक झूठी सूचना से पूरा तंत्र सक्रिय हो जाता है, और असली जरूरतमंद त...