बच्चों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मनमोहा
अयोध्या, मई 14 -- धर्मनगर, संवाददाता। रुदौली स्थित एलएसडीपी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ के अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम जयंत सिंह तोमर ने एवं समाजसेवी धर्मदत्त पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों ने वेलकम डांस प्रस्तुत कर दिया। बच्चों ने देशभक्ति, सूफी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मनमोह लिया। मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा सिर्फ पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं संस्कारों का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि सीओ रुदौली आशीष निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.