गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। ऑटो चालक और उसके दो बच्चों के अपहरण मामले में डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मनमोहन और उसका पिता नत्थू लाल ऑटो चालक मनोज का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या करने वाले थे। चार अप्रैल रात आठ बजे मनोज का सिकंदरपुर पहाड़ी हनुमान मंदिर के पास से अपहरण करने के लिए पहुंचे तब ऑटो में उसके दोनों बच्चे भी थे। ऐसे में मजबूरन आरोपियों ने दोनों बच्चों और मनोज का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता बच्चों के कारण मनोज की हत्या नहीं कर सके।मनोज की बहन के साथ आरोपी नत्थू लाल लिव-इन में रह रहा था। मनोज ने उसका भी विरोध किया था और बहन को काफी समझाया भी था। उसके बाद नत्थू लाल का बेटा मनमोहन गुरुग्राम म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.