बच्चों की लड़ाई में महिला को पीटा, थाने में शिकायत
धनबाद, जून 30 -- बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के शिमलाबहाल बस्ती में रविवार को दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष की महिला रेणु चौहान बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में लहूलुहान स्थिति में उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। पीड़िता ने सोमवार को बोर्रागढ़ ओपी में नामजद पड़ोसियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि रविवार को उनका पुत्र मुहल्ले में ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह बीच-बचाव करने पहुंची तो तो पड़ोसी विक्की साव की पत्नी , उनकी सास और ननद ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों महिलाओं ने गोलबंद होकर रेणु चौहान पर लाठी, डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए। बोर्रागढ़ ओपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.