आगरा, अप्रैल 29 -- यूपी के आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के नाबालिग छात्र से मारपीट के मामले में मुकदमा लिखना सिकंदरा थाना पुलिस को भारी पड़ गया। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (जेजे ऐक्ट) में नाबालिग के खिलाफ मुकदमा लिखने से पहले उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करना था। पुलिस जेजे ऐक्ट से अनजान रही। मुकदमा लिखने की जानकारी पर डीसीपी सिटी ने एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। लापरवाही पर इंस्पेक्टर सिकंदरा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के साथ ही पुलिस आयुक्त को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा के बेटे का स्कूल में दूसरे छात्रों से विवाद हुआ था। एक छात्र ने मुंह पर घूंसा मारा तो चार दांत टूट गए। पीयूष ने स्कूल से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दूसरे दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.