बच्चों की रैली ने जगाई शिक्षा के प्रति अलख
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- रमियाबेहड़। रमियाबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय केदारी पुरवा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में छात्र-छात्राओं ने 'हर बच्चे का होगा दाखिला,कोई बच्चा न रहे शिक्षा से वंचित' जैसे संदेशों वाले बैनर लेकर गांव के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। प्रधानाध्यापक वरुण कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: 'स्कूल चलो अभियान' के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.