सीतापुर, फरवरी 10 -- केसरीगंज। लहरपुर क्षेत्र के राईन गर्ल्स इंटर कॉलेज एंड फेयरीलैंड एकेडमी का 46वां स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक अरुण सिंह व विशिष्ट अतिथि हरीश रस्तोगी रहे। विद्यालय प्रबंधक आमिर जमाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुतियों से तालियां गूंज उठी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...