गिरडीह, जनवरी 28 -- खोरीमहुआ। एस.डी. मेमोरियल एकेडमी, चिटमाटांड़, रतनपुर, घोड़थम्भा में मंगलवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का 24वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य, हास्य एवं एकांकी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुंडरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कारू पासवान ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। लगभग पांच घंटे तक चले इस भव्य आयोजन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.