बलरामपुर, फरवरी 27 -- ललिया, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़री में वार्षिक समारोह उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी सियाराम वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में सुसज्जित मंच पर छात्र-छात्राओं ने समूहगान, नाटक, कविता पाठ तथा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा। प्रधानाध्यापक चन्द्रेश मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.