हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में गुरुवार को प्रभारी मंत्री, महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की काबीना मंत्री बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, जीएम डी किट व बेबी किट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों का बिल्कुल यशोदा मां की तरह से ख्याल रखे। कार्यक्रम की शुरुआत में बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित नाटक, कृष्ण लीला पर आधारित मनमोहक नृत्य व छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक पर प्रस्तुति दी।प्रभारी यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला स...