बच्चों की मुस्कान बचाने में जुटीं 26 टीमें
अलीगढ़, अगस्त 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बच्चों की सेहत को लेकर जिला प्रशासन की पहल पर अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जिले में 26 टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। इसी कार्यक्रम के तहत जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे 12 बच्चों की सफल सर्जरी हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य बीमारियों की समय रहते पहचान कर बच्चों को उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि छोटी उम्र की स्वास्थ्य समस्याएं आगे चलकर गंभीर रूप न लें। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों में जन्मजात विकृतियों, पोषण संबंधी कमियों, आंख, कान, दांत और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की पहचान की जा रही है। जांच में आवश्यकता पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.