संभल, मार्च 7 -- सिल्वरस्टोन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों की माताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रबंधिका योजना गुप्ता द्वारा एक कार्यक्रम इंटरनेशनल महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, उनकी भूमिका और समाज में उनके योगदान की सराहना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों और टीचर्स द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। जिनके माध्यम से नारी शक्ति और उनके महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान डांस परफोर्मेंस, मदर्स के लिए गेम, मल्टीटैलेटएड महिला एक्ट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम संचालन एवं आयोजन विद्यालय की शिक्षिकाओं कामाक्षी, अदिति...