पटना, दिसम्बर 20 -- टेफल प्ले स्कूल ने राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। जिसका शुभारंभ स्कूल की प्राचार्य हेमा ने किया। एलिस इन वंडरलैंड थीम पर आधारित कार्यक्रम में पुरे हॉल को वंडरलैंड में सजाया गया था। कार्यक्रम में बच्चों ने एलिस, खरगोश, मैड हैटर, मशरूम, कैटरपिलर, चेस्टर कैट, डॉरमाउस और कई अन्य वेशभूषा धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रस्तुतियां दी। सबसे छोटे वर्ग के बच्चे कैंडी लैंड थीम पर चॉकलेट, परी, कपकेक, कैंडीमैन सहित विभिन्न आकर्षक किरदारों में सजे नजर आए। बच्चों ने कैंडी केन, फेयरी टेल हैप्पी डेम और कैंडीमैन जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.