बच्चों की मदद को आगे आए नगर विधायक माधव आनंद
मधुबनी, सितम्बर 1 -- मधुबनी, प्रधान संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को शामिल कराने के लिए मधुबनी के नगर विधायक माधव आनंद आगे आए हैं। उन्होंने जिले के 200 सरकारी स्कूल के बच्चों को ओलंपियाड में शामिल होने के लिए आर्थिक रूप से मद्द दी है। विधायक ने कहा है कि सरकारी स्कूल के बच्चों में भरपूर प्रतिभा है,जरूरत है उन्हें सही मार्ग दिखाने की। सुविधाओं के अभाव में सरकारी स्कूल के बच्चों को सही प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है। हिन्दुस्तान अखबार ओलंपियाड के जरिए ऐसे बच्चों को बड़ा प्लेटफार्म देकर प्रतिभा निखारने का मौका देगी। हिन्दुस्तान ऐसे आयोजन कर सराहनीय कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.