बच्चों की भावनाएं समझने को अभिभावक मार्गदर्शन कार्यशाला
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- कदमा स्थित बाल्डविन फॉर्म एरिया हाईस्कूल में गुरुवार को अभिभावक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कक्षा चार और पांच के बच्चों के अभिभावकों के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। इसका संचालन शिक्षाविद् राजेंद्र देव ने किया। कार्यशाला में सकारात्मक अभिभावकत्व, बच्चों की भावनाओं को समझने, प्रभावी संवाद, अच्छे संस्कार और प्रेम, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ बच्चों के पालन-पोषण पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संचालक राजेंद्र देव ने बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और बच्चों के बीच मजबूत संबंध और घर में सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. शुभश्री सरकार, शैक्षणिक निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता, उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस, प्रशासक सचिन कुमार समेत अभिभावक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.