बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर में संस्थापक समारोह सप्ताह का समापन बुधवार को किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सप्ताह के दौरान विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, मां पाटेश्वरी विवि के कुलपति प्रो रवि शंकर सिंह व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व ब्रम्हलीन महंत दिग्विजय नाथ व अवैद्यनाथ के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। जिसके बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भाषण व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ऑपरेशन सिंदूर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया नाट्य मंचन लोगों ने खूब सराहा। कुलपति ने ऐसे आयोजनो...