गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास अंसल टाउनशिप में स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें विद्याथिर्यों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके स्वजन घर पर ही अच्छे संस्कार दें। उन्होंने आपातकाल की स्थिति में पुलिस की मदद के लिए 112 नंबर पर फोन कर पुलिस की मदद मांगने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, साइबर ठगी से बचाव के लिए अपनी पर्सनल जानकारी फोन पर किसी को न दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.