रामनगर, अप्रैल 13 -- रामनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को वन ग्राम संघर्ष समिति आमडंडा खत्ता, उपपा, संविधान बचाओ समिति ने वन ग्राम आमडंडा खत्ते में आंबेडकर के जीवन, उपलब्धियां, संविधान के बारे में बच्चों को जागरूक किया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 40 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को जयंती पर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यहां चिंता राम, प्रभात ध्यानी, मेघा,नन्द किशोर, लालमणि, किरन, आसिफ रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. आंबेडकर जयंती पर क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन यह भी पढ़ें- जसुपर में कल मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- चित्रकला में चित्रांशी, मौलखी, वैभवी अव्वल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.