रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड की ओर से रविवार को कायस्थ मेधा सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। पुरानी विधानसभा सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड के सभी जिलों से आए दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिए ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से गणेश वंदना और भगवान चित्रगुप्त महाराज की आरती के साथ हुई। इस अवसर पर रागरंग संस्था के कलाकारों द्वारा बेहतरीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद और महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने चित्रांश बच्चों के बीच जोश का बिगुल फूंका। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, आप लोग ही ...