बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मिलेगा नया मंच
जौनपुर, मई 13 -- शाहगंज। नगर के पश्चिमी कौड़िया स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मंगलवार से छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समर कैंप रविवार तक चलेगा, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता विकसित करना है। कैंप के दौरान बच्चों को गुड टच-बैड टच प्रशिक्षण, पौधारोपण, योग, नृत्य, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियां और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से जोड़ा जाएगा। विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में आज से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.