जौनपुर, जून 30 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में सोमवार को अपराह्न तीन बजे बच्चों की पिटाई का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर बुजुर्ग समेत परिवार के पांच लोगों को लहूलुहान कर दिया। कई लोगों के सिर फट गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मधुपुर निवासी बनवारी लाल चौहान घर पर भोजन कर आराम कर रहे थे। तभी नाती ने बताया कि उसकी मां उसे मार रही है। बनवारी लाल ने बच्चों को न मारने की बात कही तो पड़ोसी मुंशीलाल और उसकी पत्नी दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर मुंशीलाल के पक्ष से नागे, रोहित और सूरज लाठी-डंडे लेकर आ गए और बनवारी लाल पर टूट पड़े। लाठी से पीट पीटकर उनका सिर फाड़ दिया।बचाने आए भाई के लड़के सूर्यभान और...