बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर बनाने के बताए गए तौर-तरीके
बेगुसराय, अगस्त 31 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना एवं क्षमतालय फाउंडेशन के बैनर तले उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नारेपुर अयोध्या टोल में सोमवार से चार दिवसीय क्षमता उत्सव गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण में बछवाड़ा प्रखंड के 20 चिह्नित मध्य विद्यालयों के तीन -तीन शिक्षक एवं नव चयनित 50 लर्निंग फेस्टिवल कोऑर्डिनेटर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को ट्रेनर मो. आसिफ अमीन, अमन गौतम, स्नेहा कुमारी, अमन कुमार, निखिल व तेज नारायण ने स्कूली बच्चों के अध्यापन के लिए विभिन्न गतिविधियों पर आधारित प्रशिक्षण दिया। मौके पर मौजूद प्रखंड साधनसेवी डॉ. मनोरंजन कुमार राय ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर की प्रतिभा को विकसित कर उन्हें नई शिक्षा नीति के तहत बेहतर अवसर की प्राप्ति के लिए प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.