बच्चों की पढ़ाई के साथ अभिभावकों को भी सीख देगा बोर्ड
वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बच्चों की पढ़ाई के साथ ही अभिभावकों को भी 'पैरेंटिंग' की सीख देगा। यह पहल स्कूल-अभिभावक संवाद बढ़ाने के साथ ही बढ़ते बच्चों की प्रगति के अभिभावकों को भी साझेदार बनाने के लिए किया गया है। जिले के सीबीएसई स्कूलों में इस पैरेंटिंग कैलेंडर को अभिभावकों के साथ साझा करने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत इस पैरेंटिंग कैलेंडर में पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों को अभिभावकों के साथ नियमित और योजनाबद्ध संवाद की पहल की गई है। अभिभावक अब सिर्फ पैरेंट्स-टीचर मीटिंग नहीं बल्कि पूरे सत्र में बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहेंगे। कैलेंडर में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक विकास, पढ़ाई के दबाव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.