भागलपुर, सितम्बर 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जिले के सभी मॉडल स्कूलों के लिए अलग-अलग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष रूप से नामित किया गया है। वहीं बुधवार को डीडीसी रवि राकेश जिला स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल के बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्कूल की गतिविधियों और अन्य विषयों की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका शतदल मंजरी ने बताया कि इस दौरान बच्चों से भारत का मानचित्र बनवाया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनमें सुधार के लिए सुझाव भी दिए। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों की भी मौजूदगी रही, और पैरेंट्स मीटिंग का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में पहुंचे डीएम, प्रोजेक्ट्स देख बच्चों का किया...