बच्चों की धमाचौकड़ी से गुलजार हुए विद्यालय
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के सभी परिषदीय स्कूल गुरुवार को बच्चों की धमाचौकड़ी से फिर गुलजार हो गए। अध्यापकों ने बच्चों के स्कूल पहुंचने पर रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया। अत्यधिक गर्मी और उमस के चलते पहले दिन बच्चों की उपस्थित कम रही।जिले में कुल 2706 परिषदीय स्कूल हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टी हो गई थी। विद्यालय बंद होने से सन्नाटा पसरा हुआ था। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालय निर्धारित समय पर खुल गए। गर्मी और उमस के चलते अधिकतर बच्चे विद्यालय नहीं पहुंचे। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के खरेवा प्राथमिक विद्यालय में कुल 110 बच्चों का नामंकन हुआ है, लेकिन पहले दिन कोई बच्चा विद्यालय नहीं आया। छह अध्यापकों में सिर्फ चार उपस्थित रहे। फूलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.