समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में कार्यरत पुलिस कर्मियों खासकर महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों की देखभाल करने से बड़ी राहत मिली है। इसके लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में पालना घर का स्थापना किया गया है। उसमें बच्चों की सुरक्षित देखभाल के साथ ही खेलने और पढ़ाई की विशेष सुविधा मिलेगी। डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा पालना घर का उद्घाटन किया गया है। मौके पर कुछ बच्चों को शिक्षण सामग्री भी दी गई। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को बच्चों को लेकर काम करने में कठिनाई होती है, इसी को लेकर पालना घर बनाया गया है। अब बच्चे पालना घर में रहेंगे एवं काम करने वाले महिला पुलिस बल को कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि पालना घर की स्थापना उद्देश्य ड्यूटी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.