बच्चों की थाली से खिलवाड़ पर अब सख्त कार्रवाई
कटिहार, मई 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ा दी है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अब विद्यालयों में बच्चों को भोजन देने से पहले उसे अनिवार्य रूप से चखना होगा और इसका रिकॉर्ड भी चखना पंजी में दर्ज करना पड़ेगा। सनद रहे कि हाल के दिनों में विभिन्न जिलों से मध्याह्न भोजन संचालन में अनियमितता, स्वच्छता की कमी और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। नए निर्देश में साफ कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों का भोजन बाधित नहीं होना चाहिए। यदि स्थानीय विवाद, प्रभार विवाद या अन्य कारणों से योजना प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.