बच्चों की थाली पर प्रशासन की नजर
सहरसा, मई 11 -- महिषी, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय बलुआहा में कुछ दिन पूर्व मध्यान्ह भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने की घटना के बाद प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बीडीओ सह प्रभारी बीईओ भरत कुमार सिंह मध्य विद्यालय थनवार पहुंचे और वहां मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचते ही बीडीओ सह बीईओ ने प्रधानाध्यापक परमानन्द राय से विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, भोजन वितरण व्यवस्था तथा एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से पूछताछ की। इसके बाद अधिकारी ने विद्यालय परिसर और रसोईघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर की साफ-सफाई, भोजन बनाने के बर्तन तथा खाद्य सामग्री के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.