नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में बच्चों की हो रही तस्करी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा दिल्ली को बच्चों की तस्करी की मंडी कहा जाना सरकार की विफलता को दर्शाता है। हाईकोर्ट ने दिल्ली में बच्चों की तस्करी से जुड़े आंकड़े हलफनामे में पेश करने के आदेश दिए हैं। यादव ने प्रश्न किया कि क्या कारण है कि पिछले 11 वर्षों में केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस बच्चों की तस्करी को नहीं रोक पा रहे? उन्होंने कहा की दिल्ली से गायब होने वाले ज्यादातर बच्चे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों से संबधित होते है, क्या इसलिए पुलिस इन मामलों को लेकर गंभीर नहीं होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.