धनबाद, अगस्त 2 -- धनबाद। विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन विषय पर चार दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया गया। इसमें धनबाद से झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने भाग लिया। इस मौके पर देश के 782 जिलों से आए 250 से अधिक नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों ने वर्ष 2030 तक चलने वाले नेशनल कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड ट्रैफिकिंग की शुरुआत का संकल्प लिया। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने बच्चों की तस्करी के विरुद्ध निर्णायक अभियान चलाने का ऐलान किया। संस्था के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि बाल तस्करी आज देश के सामने एक गंभीर चुनौती है। यह भी पढ़ें- स्कूल में हुआ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- बाल तस्करी के खिलाफ चला वेदिक सोसाइटी का अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...