जमुई, अप्रैल 8 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जी नेटवर्क के किड्जी प्लेस्कूल में बच्चों के बीच स्वास्थ्य जांच शिविर और स्वास्थ्य के लिए जागरुकता विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जमुई के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित रंजन ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया और स्वास्थ्य संबंधित बातें उनके साथ शेयर कर उनका ज्ञान वर्धन किया। डॉ रंजन ने बताया कि स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है, इसकी देखभाल हमे हमेशा करनी चाहिए और इसके स्वस्थ विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को ताज़े फल और हरी साग सब्जियां खाने की सलाह दी और उपस्थित माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर निदेशक सचिराज पद्माकर, सोनू आनंद, स्वाति सिंह, कोमल सिंह, सोनी सिंह व बच्चों में अयांश, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.