शाहजहांपुर, मई 2 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति अपलोड करने की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की ओर से स्थिति पर विशेष चिंता जताते हुए बीएसए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

स्थिति की समीक्षा विभागीय समीक्षा दौरान जिले में कई विद्यालयों द्वारा दैनिक उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड नहीं की जा रही है। जिसको लेकर महानिदेशक ने बीएसए से नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से उपस्थित देने के निर्देश दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार जनपद में बड़ी संख्या में स्कूल होने के बावजूद उपस्थिति अपलोड का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है, जिससे वास्तविक उपस्थिति और डिजिटल रिकॉर्ड में अंतर देखने को मिल रहा है।

सुधार के निर्देश महानिदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि ...