गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दिशा निर्देशों की उपेक्षा और लापरवाही के कारण स्कूली वाहन दुर्घटना लगातार हो रही है। ऑटो पर क्षमता से अधिक बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह बिठाकर स्कूल पहुंचाया जा रहा है। स्कूल आने के क्रम में थोड़ी से चूक बच्चों के जान के लिए आफत बन रही है। मंगलवार सुबह बच्चों से भरे ऑटो और कार की टक्कर में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। उनमें दो की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मालूम हो कि कुछ इसी तरह की घटना पिछले दो वर्षों में अलग-अलग जगहों पर हुई है। दो वर्ष पहले स्कूली बच्चों से भरा टेंपो और पिकअप के टक्कर में दो बच्चों की जान चली गई थी। वहीं दर्जन भर बच्चे घायल हो गए थे। उसके बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया था। उसके बाद भी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। घटनाओं पर जिला प्रशासन लगाम नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.