नई दिल्ली, मई 12 -- OTT प्लेटफॉर्म अक्सर अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर विवादों में रहते हैं। कई स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अलग-अलग वजहों से मुकदमों का सामना कर रहे हैं। लेकिन अब एक पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बच्चों की जासूसी करने का आरोप लगा है। दरअसल, सोमवार को टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने नेटफ्लिक्स पर मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया है कि वह बच्चों और दूसरे यूजर्स का डेटा उनकी मर्जी के बिना इकट्ठा करके उन पर नजर रखती है, और उसने अपने प्लेटफॉर्म को इस तरह से डिजाइन किया है कि यूजर्स को इसकी लत लग जाए। बता दें कि दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के लगभग 325 मिलियन (32.5 करोड़) से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि अकेले भारत में इसके करीब 12-20 मिलियन (1.2-2 करोड़) से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स हैं। ऐसे में नेटफ्लि...