मैनपुरी, मार्च 16 -- मानकों का पालन न करके स्कूलों में चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ सोमवार को एआरटीओ शिवम यादव ने बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जिलेभर में चेकिंग की गई और स्कूल के बच्चों को ले जा रहे वाहनों पर फोकस किया गया। इस दौरान नियम विरुद्ध चल रहे 9 वाहनों को सीज किया गया और उन्हें थाने ले जाकर बंद कराया गया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। एआरटीओ शिवम यादव ने सोमवार को सुबह होते ही स्कूली बच्चों को आवागमन कराने वाले अवैध वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि विभिन्न स्कूलों में बच्चों को आवागमन कराने वाले वाहन नियम विरुद्ध चल रहे हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ी हुई है। इस शिकायत के बाद एआरटीओ ने दो वाहनों को करहल क्षेत्र में पकड़ा और थाने ले जाकर बंद करा दिया।...