लोहरदगा, फरवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। पीएमश्री विद्यालयों के बीच अकादमिक एवं सांस्कृतिक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नगर भवन, लोहरदगा में शनिवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची, नीलम आईलीन टोप्पो थी। नीलम आईलीन टोप्पो ने अपने संबोधन में कहा कि पीएमश्री विद्यालय के बीच यह कार्यक्रम बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का उचित माध्यम है। बच्चों के बीच सांस्कृतिक नृत्य, वाद विवाद, क्विज, पेंटिंग, हैंडराइटिंग हिंदी एवं अंग्रेजी, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुजरा, द्वितीय स्थान पीएमश्री केजीबीवी सेन्हा और तृतीय स्थान पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा को मि...