हापुड़, जनवरी 10 -- क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी महावीर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह को उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पड़ोसी बच्चों से खेल खेल में कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर पड़ोसी उनके घर पर आया और गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...