बच्चों की कहासुनी में मारपीट, चार पर मुकदमा
बदायूं, अप्रैल 29 -- मारपीट मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव निजरा निवासी राजभान यादव ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे बच्चों की कहासुनी को लेकर राजू यादव, आनंद, पंकज और रामकिशोर उसके भाई उरमान सिंह को गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उरमान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बीच-बचाव में धनपाल भी घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, चार पर केस घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.