बच्चों की कहासुनी पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 12 घायल
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के चायल कस्बा स्थित आंबेडकर नगर मोहल्ले में बुधवार को बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी मुन्ना की सात वर्षीय बेटी रोशनी और ऊधौ श्याम की आठ वर्षीय बेटी अंकिता बुधवार दोपहर आंबेडकर पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शोर सुनकर दोनों परिवारों के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया। शाम को दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.